LSG vs DC IPL 2025: ऋषभ पंत ने गंवाया स्टम्पिंग का मौका, आशुतोष शर्मा के छक्के से दिल्ली की जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। IPL 2025 के इस हाई-वोल्टेज मैच में लखनऊ ने 210 रनों का मजबूत लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली ने आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत की गलती से हारी LSG?
मैच का आखिरी ओवर शाहबाज अहमद डाल रहे थे। दिल्ली को 6 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर मोहित शर्मा और आशुतोष शर्मा मौजूद थे। शाहबाज की पहली गेंद पर ऋषभ पंत के पास स्टम्पिंग का बड़ा मौका था, लेकिन वे गेंद को सही से पकड़ नहीं सके। यही गलती लखनऊ को भारी पड़ी।
इसके बाद, दिल्ली ने LBW के लिए DRS लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा ने छक्का जड़कर दिल्ली को जीत दिला दी।
आशुतोष शर्मा बने हीरो
आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच अपने नाम कर लिया।
IPL 2025 का रोमांच जारी
इससे पहले सीजन का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच हुआ था, जिसे आरसीबी ने 7 विकेट से जीता। वहीं, दूसरे मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 44 रनों से हराया, जबकि मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में CSK ने जीत दर्ज की।




Leave a Reply