विराट कोहली से मिलने स्टेडियम में कूदा फैन, हुआ गिरफ्तार, जमानत के बाद ईडन गार्डन्स से बैन
कोलकाता: IPL 2025 के पहले मैच में विराट कोहली से मिलने की दीवानगी एक युवा फैन को भारी पड़ गई। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के रहने वाले ऋतुपर्णा पाखिरा ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में प्रवेश कर लिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तीन दिन हिरासत में, जमानत तो मिली लेकिन…
इस घटना के बाद पुलिस ने ऋतुपर्णा को तीन दिन तक हिरासत में रखा। जांच में सामने आया कि वह बचपन से ही विराट कोहली का जबरदस्त फैन है और उसे भगवान की तरह मानता है। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कहा – “मुझे कोई पछतावा नहीं, विराट के लिए कुछ भी करूंगा!”
हालांकि, तीन दिन बाद उसे जमानत मिल गई, लेकिन कोलकाता पुलिस ने एक सख्त फैसला सुनाया। ऋतुपर्णा को इस साल पूरे IPL 2025 के दौरान ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने से बैन कर दिया गया है।
मां ने रोते हुए कोहली से मांगी माफी
जब ऋतुपर्णा की गिरफ्तारी की खबर उसके परिवार तक पहुंची, तो उसकी मां काकाली पाखिरा रो पड़ीं। उन्होंने मीडिया से कहा – “विराट उसके भगवान हैं, इसलिए उसने भावनाओं में बहकर यह गलती कर दी। मैं कोलकाता पुलिस और विराट से अपील करती हूं कि उसे माफ कर दें।”
ईडन गार्डन्स में कोहली की शानदार पारी
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट की शानदार बल्लेबाजी ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।




Leave a Reply