मुंबई कोर्ट में सीबीआई ने फाइल की क्लोजर रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि सुशांत का 2020 में निधन हुआ था, जिसके बाद यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा रहा।

रिया चक्रवर्ती पर नहीं मिले कोई सबूत
सीबीआई ने कहा कि जांच में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस मामले में कोई क्रिमिनल एंगल या फाउल प्ले (षड्यंत्र) नहीं पाया गया।
एम्स फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या की संभावना खारिज की
सीबीआई ने जांच के दौरान एम्स फॉरेंसिक टीम से भी राय ली, जिन्होंने भी हत्या की संभावना को खारिज कर दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया चैट्स को अमेरिका भेजकर जांच की गई, जिसमें किसी भी छेड़छाड़ का सबूत नहीं मिला।
अब कोर्ट करेगी अंतिम फैसला
सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट फाइल किए जाने के बाद अब यह देखना होगा कि कोर्ट इस फैसले से सहमत होती है या नहीं। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार इस रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पेटिशन दाखिल कर सकता है।




Leave a Reply