पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में बड़ा बदलाव संभव!
पंजाब की भगवंत मान सरकार में जल्द ही कैबिनेट फेरबदल होने की चर्चा जोरों पर है। वर्तमान में 16 मंत्री हैं और दो सीटें खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।
केजरीवाल का पंजाब पर फोकस क्यों?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब अपना ध्यान पंजाब पर केंद्रित कर लिया है। पार्टी की रणनीति पंजाब में मजबूत चेहरे लाने की है, क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। हाल ही में, पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पंजाब प्रभारी और सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया था।

क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा?
संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। अगर वे विधायक बनते हैं, तो उनकी राज्यसभा सीट खाली हो सकती है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में जा सकते हैं।
मंत्रियों की कुर्सी खतरे में?
सूत्रों के मुताबिक, लालचंद कटारुचक और हरभजन सिंह को केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली बुलाया था। ये दोनों मंत्री विवादों में रहे हैं, जिससे उनके पद खतरे में पड़ सकते हैं। भगवंत मान कैबिनेट में यह सातवां बड़ा फेरबदल होगा।
AAP पंजाब में झोंक रही पूरी ताकत
2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी पंजाब में मजबूत संगठन खड़ा करने और आगामी चुनावों में फिर से शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है।









Leave a Reply