पंजाब सरकार की कार्रवाई पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल
पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर खुद AAP सांसद हरभजन सिंह ने सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वह घर गिराने की कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि तस्करों की गिरफ्तारी को सही विकल्प मानते हैं। हालांकि, पार्टी के अंदर विरोध बढ़ने के बाद हरभजन सिंह ने यू-टर्न लेते हुए सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया।

AAP नेताओं ने किया हरभजन के बयान का विरोध
हरभजन सिंह के बयान पर AAP नेता सोमनाथ भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ड्रग माफियाओं ने पंजाब को बर्बाद किया है, लाखों परिवार उजाड़े हैं और ऐसे अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन जरूरी है। उन्होंने हरभजन के बयान को पूरी तरह अनुचित बताया और कहा कि सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानों से बचना चाहिए।
बयान से पलटे हरभजन सिंह
पार्टी के भीतर विवाद बढ़ता देख हरभजन सिंह ने अपने बयान से पलटी मार ली और सोशल मीडिया पर लिखा,
“पंजाब सरकार पहली बार ड्रग तस्करों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई कर रही है। मैं इस कार्रवाई का पूरा समर्थन करता हूं और हम सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे।”
ड्रग माफियाओं पर सख्त ऐक्शन जारी
पंजाब में ड्रग माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर अभियान जोरों पर है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं।




Leave a Reply