मार्केट गिरावट के बीच भी वॉरेन बफे की नेटवर्थ में उछाल
साल 2025 वैश्विक स्टॉक मार्केट्स के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और अमेरिका की संभावित मंदी के कारण दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखी गई। इससे कई दिग्गज निवेशकों की संपत्ति में भारी गिरावट आई। हालांकि, वॉरेन बफे उन चुनिंदा इनवेस्टर्स में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बर्कशायर हैथवे के शेयरों से बढ़ी बफे की नेटवर्थ
बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के शेयरों में आई मजबूत बढ़त के चलते वॉरेन बफे की नेटवर्थ 21 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, टॉप 500 बिलियनेयर्स में बफे की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।
ज्यादातर अरबपतियों को हुआ नुकसान
इस साल कई बड़े बिलियनेयर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, वॉरेन बफे के अलावा कुछ अन्य अरबपतियों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है, जिनमें Bernard Arnault, Bill Gates, Francoise Bettencourt Meyers, Carlos Slim, Julia Flesher Koch & Family, Jeff Yass, Zhong Shanshan और Ma Huateng का नाम शामिल है।
बर्कशायर हैथवे का कैश रिजर्व 325 अरब डॉलर
वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे कंपनी का कैश रिजर्व 325 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे कंपनी के मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत मिलता है। मार्केट अनिश्चितता के बावजूद बफे की स्मार्ट इन्वेस्टमेंट रणनीतियां उन्हें अन्य निवेशकों से अलग बनाती हैं।




Leave a Reply