बैंक हड़ताल से चार दिन प्रभावित रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम
बैतूल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च 2024 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे बैंकिंग सेवाएं दो दिनों तक ठप रह सकती हैं। इसके अलावा, 22 मार्च को शनिवार और 23 मार्च को रविवार की छुट्टी के कारण बैंकिंग कामकाज चार दिन तक प्रभावित रहेगा।

प्रभावित होंगे सरकारी और प्राइवेट बैंक?
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हड़ताल का असर पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ सकता है। हालांकि, SBI, PNB, BOB, ICICI और HDFC जैसे बैंकों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
UFBU क्या है?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का समूह है, जिसमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA जैसी यूनियनें शामिल हैं। यह संगठन 8 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगें:
✔ बैंकों में पर्याप्त भर्ती की जाए, ताकि कर्मचारियों पर काम का बोझ न बढ़े।
✔ अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
✔ बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू हो।
✔ परफॉर्मेंस-बेस्ड अप्रेजल और इंसेंटिव स्कीम को हटाया जाए।
✔ बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
✔ रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्द की जाएं।
✔ ग्रैच्युटी की अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई जाए।
बैंकिंग सेवाओं पर असर, ग्राहकों को दिक्कतें
बैंक हड़ताल और वीकेंड की छुट्टियों को मिलाकर चार दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में कैश विड्रॉल, चेक क्लीयरेंस, लोन प्रोसेसिंग जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें।









Leave a Reply