बैतूल: होली के दिन एक 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को बैतूल जिले में हुई, लेकिन हादसे की पूरी वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

कौन था मृतक?
मृतक की पहचान प्रदीप पांसे (19) के रूप में हुई, जो गाडा गुहान का रहने वाला था और वर्तमान में लाठा झिरी में रहकर रेलवे परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था और 12वीं तक की पढ़ाई खेल परिसर के छात्रावास में रहकर पूरी की थी।

कैसे हुआ हादसा?
प्रदीप की मां के अनुसार, गुरुवार को वह बैतूल आया था और शुक्रवार को कुछ सामान लाने गया था। लौटते समय एक दोस्त का फोन आया, जिसने उसे चौक तक बुलाया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना बैलसाना और गाडा गुहान के बीच हुई। मौके से उसके भाई उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे पर संदेह
मृतक के चाचा ने इस घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं हो सकता। उनका मानना है कि शायद प्रदीप की बाइक किसी ने टक्कर मारी और फिर भाग गया।
फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और रिपोर्ट भैंसदेही पुलिस को भेजी जा रही है।




Leave a Reply