ग्वालियर में एक कोचिंग संचालक ने शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म किया और फिर धमकी देकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की एक निजी कोचिंग सेंटर की है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
आरोपी ने पहले पीड़िता से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब शिक्षिका ने शादी की बात की तो आरोपी ने फर्जी शादी कर उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महिला को दी गई जान से मारने की धमकी
जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे एक मकान में ले जाकर शादी की झूठी रस्में कीं। जब शिक्षिका ने प्रमाण मांगा तो वह टालता रहा। बाद में उसने भाई की जान से मारने की धमकी भी दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी शादी की तस्वीरें
कुछ दिनों पहले आरोपी ने शिक्षिका के साथ फर्जी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे महिला की बदनामी हुई।




Leave a Reply