अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के 24 घंटे के अंदर ही नवविवाहित जोड़े प्रदीप और शिवानी की रहस्यमयी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
कमरे में बंद मिले दोनों के शव
शादी के बाद 8 मार्च को शिवानी की विदाई हुई थी, और 9 मार्च को रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। सुहागरात की रात दोनों अपने कमरे में गए, लेकिन अगली सुबह जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। शिवानी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि प्रदीप फांसी के फंदे से झूल रहा था।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस उलझी गुत्थी में
परिजनों का कहना है कि शादी आपसी सहमति से हुई थी, और किसी भी तरह का तनाव नहीं था। पुलिस ने कमरे की गहन जांच की, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने के कोई संकेत नहीं मिले।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन डेटा से मिल सकते हैं सुराग
पुलिस फिलहाल दोनों के मोबाइल फोन का डेटा खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदीप ने पहले शिवानी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
रहस्यमयी मौत बनी चर्चा का विषय
इस चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। पुलिस जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी है। इस मामले में आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें BETULHUB के साथ




Leave a Reply