Indore News: महा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए और हिंसा भड़क उठी।
गाड़ियों में आग, पेट्रोल बम फेंके गए

दंगाइयों ने दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, पेट्रोल बम भी फेंके गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे हैं। रिजर्व फोर्स भी बुला ली गई है ताकि स्थिति और न बिगड़े।




Leave a Reply