अमेरिका में बढ़ रही अंडों की तस्करी, फेंटानिल से ज्यादा जब्ती दर्ज
अमेरिका में बर्ड फ्लू (Avian Flu) के कारण अंडों और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की तस्करी में भारी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कस्टम्स अधिकारियों ने फेंटानिल ड्रग्स की तुलना में कनाडा से अवैध रूप से लाए जा रहे अंडों की अधिक जब्ती की है।

36% बढ़ी तस्करी, सैन डियागो में 158% उछाल
डेट्रॉयट में अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन कार्यालय ने अंडों की तस्करी में 36% की वृद्धि दर्ज की, जबकि सैन डियागो में यह आंकड़ा 158% तक बढ़ गया। अक्टूबर 2024 से अब तक, कस्टम अधिकारियों ने 3,768 पोल्ट्री प्रोडक्ट्स जब्त किए, जबकि फेंटानिल ड्रग्स की मात्र 352 जब्तियां दर्ज की गईं।
बर्ड फ्लू के कारण बढ़ी मांग, 300 डॉलर का जुर्माना
बर्ड फ्लू के चलते अमेरिका में अंडों की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे तस्करी बढ़ गई है। यदि कोई व्यक्ति सीमा पार से अवैध रूप से अंडे लाते पकड़ा जाता है तो उसे 300 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है।




Leave a Reply