दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-NCR के लोगों को तेज गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

आज यानी 20 मई का मौसम
IMD के मुताबिक 20 मई को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
21 और 22 मई को मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि 21 और 22 मई को दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में तूफान और बारिश हो सकती है। इन दो दिनों के लिए फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
हफ्ते के अंत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार 23 से 26 मई तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इन दिनों बारिश की संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 38-39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Leave a Reply