धर्म परिवर्तन, फर्जी स्कूल, पटना गोपालपुर, गरीबों को लालच, मारपीट
पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां कच्चे मकान के अंदर फर्जी स्कूल की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। पटना के गोपालपुर इलाके में पिछले दो साल से गरीब परिवारों को मुफ्त शिक्षा, पैसे और लक्जरी लाइफ का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। अब इस पूरे मामले का राजफाश हुआ है।

2 साल बाद खुला राज
यह फर्जीवाड़ा गोपालपुर के वार्ड नंबर-5 में एक किराए के कच्चे मकान में चल रहा था। घर के बाहर भीड़ लगी रहती थी – बच्चों को पढ़ाई के नाम पर बुलाया जाता था और संडे के दिन उनके माता-पिता को प्रवचन दिए जाते थे।
स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब लखनऊ की आर्मी इंटेलिजेंस ने पटना पुलिस को इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी। जांच के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
20 साल की युवती थी मास्टरमाइंड
इस गतिविधि की मुख्य संचालिका सुषमा कुमारी बताई जा रही हैं, जो मात्र 20 साल की हैं। सुषमा, वशिष्ठ कुमार की पत्नी और रामलखन मिस्त्री की बेटी हैं, और उनका मूल निवास नालंदा जिले के दोगी राजगीर में है।
अन्य आरोपियों में रेखा कुमारी (पिपलावा), सीता कुमारी (नमानचक) और आशीष कुमार (नमानचक) के नाम शामिल हैं।
मकान मालिक ने झाड़ा पल्ला
दीपक कुमार के अनुसार, जब उन्होंने मकान मालिक से शिकायत की तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “आपको इससे क्या मतलब है।”




Leave a Reply