- कपिल सिब्बल ने कहा, आतंकी मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल भेजना सही कदम
- मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने भी भेजे थे डेलीगेशन
- शशि थरूर को लेकर बोले – “इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता”
- आतंकी घटनाओं के बाद संसद सत्र बुलाने की मांग की
- पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की सिफारिशनई दिल्ली। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन को विदेशों में भेजने का फैसला लिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस पर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है।
- नई दिल्ली। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन को विदेशों में भेजने का फैसला लिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस पर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ऐसे प्रतिनिधिमंडल की मांग करते आए हैं और अब मोदी सरकार ने यह कदम उठाया, यह एक सकारात्मक फैसला है। सिब्बल ने कहा, “मुंबई हमले के बाद भी मनमोहन सिंह सरकार ने दुनिया को पाकिस्तान की हकीकत बताने के लिए डेलीगेशन भेजे थे। मैं भी उसमें शामिल था और इसका अच्छा असर देखने को मिला।”
हालांकि जब शशि थरूर को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया तो सिब्बल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता।”
उन्होंने सुझाव दिया कि डेलीगेशन को केवल राजनीतिक प्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों से भी मिलना चाहिए और पिछले ढाई दशकों में भारत में हुई आतंकी घटनाओं की जानकारी साझा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि भारत सरकार को पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करना चाहिए।
सिब्बल ने सरकार की विदेश नीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भी आतंकवाद का सीधा जिक्र नहीं किया था। उन्होंने कहा, “हमें अपनी नीति को स्पष्ट करना होगा, क्योंकि पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री बन चुका है।”




Leave a Reply