- 22 दिन बाद X (Twitter) पर एक्टिव हुए अमिताभ बच्चन।
- भारतीय सेना के समर्थन में किए मोटिवेशनल पोस्ट।
- अभिषेक बच्चन को असफल बताकर फैंस ने किए तीखे कमेंट्स।
- यूजर्स ने अमिताभ पर मैनिपुलेशन और मौन रहने का आरोप लगाया।
- ब्लॉग में लिखा: ‘सफलता और असफलता में सिर्फ़ एक अक्षर का फ़र्क़ होता है’।

मुंबई।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 22 दिन की चुप्पी तोड़ते हुए एक्स (Twitter) पर अपनी वापसी की है। उन्होंने भारतीय सेना के समर्थन में प्रेरणादायक पोस्ट्स की झड़ी लगा दी है, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
हाल ही में किए गए एक पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, “सफल व्यक्ति एक ठोस योजना बना कर चलते हैं, जबकि असफल व्यक्ति के पास कोई योजना नहीं होती।” इस पोस्ट पर जहां कुछ यूजर्स ने सराहना की, वहीं कई ट्रोल्स ने अभिषेक बच्चन को असफल बताते हुए तंज कसा।
एक यूजर ने लिखा, “आपकी योजना अभिषेक थी, लेकिन सब जानते हैं कि वो असफल हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “जब भारतीय सेना को मोटिवेट करना था तब आप Mr. India बन गए, अब ज्ञान बांट रहे हैं।”

कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की चुप्पी और अचानक ज्ञानवर्धक पोस्ट्स पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, “पोते का सुख ना मिले बुढ़ापे में, तो अनाप-शनाप पोस्ट आते हैं।”
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी क्रिप्टिक अंदाज में लिखा:
“सफलता और असफलता के बीच केवल एक अक्षर का फ़र्क़ होता है !!! समझने वाले समझ गये होंगे !!! जय हिन्द की सेना।”
बता दें कि पहलगाम टेरर अटैक के बाद अमिताभ बच्चन ने न तो कोई ट्वीट किया और न ही ब्लॉग लिखा। वह केवल अपने ट्वीट और ब्लॉग नंबर शेयर कर रहे थे, जिस पर भी लोग सवाल उठा चुके हैं।
ट्रोलिंग की लहर तब और तेज हुई जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के 2 दिन बाद ही अमिताभ ने फिर से पोस्ट करना शुरू किया।




Leave a Reply