शहबाज शरीफ का बड़ा खुलासा: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नूर खान एयरबेस पर हुआ हमला, रात 2:30 बजे मिली जानकारी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया था। उन्होंने बताया कि 9 और 10 मई की रात रात 2:30 बजे पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि भारत ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस सहित कई ठिकानों को निशाना बनाया है।
इस सनसनीखेज खुलासे के साथ ही पाकिस्तान की सरकार की ओर से पहली बार यह स्वीकारोक्ति सामने आई है। इससे पहले तक पाक सेना तो हमले की बात मान रही थी, लेकिन सरकार इनकार कर रही थी।

क्या कहा शहबाज शरीफ ने?
इस्लामाबाद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ‘यौम-ए-तशक्कुर’ में शहबाज शरीफ ने कहा:
“हिंदुस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमारी वायुसेना ने स्वदेशी तकनीक और चीनी लड़ाकू विमानों की सहायता से जवाब दिया।”
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
मैक्सर टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों से भी यह पुष्टि हुई है कि नूर खान, मुशाफ (सरगोधा), भोलारी और शाहबाज (जैकबाबाद) एयरबेस पर गंभीर क्षति हुई है। 25 अप्रैल और 10 मई की ली गई तस्वीरों में बड़ा अंतर साफ दिखता है।
भारत की सटीक और साहसी कार्रवाई
भारत ने 9 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत यह हमला किया था, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया। भारत ने सीमा पार किए बिना यह हमला कर अपनी सटीक मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है।
भारत में सियासी प्रतिक्रियाएं
- भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा: “शहबाज शरीफ की स्वीकारोक्ति ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता और साहस को साबित करती है।”
- शिवसेना (उद्धव गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए कहा: “जब आपके नियंत्रण में आतंकी एयरबेस नष्ट हो रहे हों और आप सो रहे हों, यह देखकर संतोष होता है।”
- शहबाज शरीफ ने माना- भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया।
- रात 2:30 बजे असीम मुनीर ने दी थी जानकारी।
- ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी, चकवाल, झंग में हुए हमले।
- सैटेलाइट तस्वीरों ने मिसाइल हमले की पुष्टि की।
- भारत की मिसाइल क्षमता की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना।




Leave a Reply