प्रधानमंत्री मोदी, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान की हार, डॉ. कमर चीमा, न्यू नार्मल
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, मोदी 200% कामयाब: पाक पत्रकार भी कर रहे तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि भारत शांति चाहता है लेकिन आतंकवाद या सैन्य दुस्साहस का करारा जवाब भी देना जानता है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है।

भारत के जबरदस्त जवाबी हमले में पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान, मिराज फाइटर जेट, रडार सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए। पाकिस्तान ने जब इस स्थिति को संभाल नहीं पाया तो उसके DGMO ने भारत से हमले रोकने की गुहार लगाई।
अब खुद पाकिस्तान के पत्रकार और रक्षा विश्लेषक डॉ. कमर चीमा भी भारत की रणनीति और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने एक डिबेट में कहा, “पीएम मोदी 200% कामयाब हैं। उन्होंने हमारे देश में घुसकर करारा जवाब दिया है और हमारी सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है।”
चीमा ने आगे कहा, “इस बार मोदी ने साफ कहा कि अब हम तुम्हारे बंदे मारेंगे और वो मार भी गए। इस तरह भारत ने सैन्य रणनीति का एक नया स्तर तय किया है।”
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भारत का न्यू नार्मल है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति अब साफ है — हमला हुआ तो जवाब तय है, और वो भी भारत की शर्तों और समय पर।




Leave a Reply