ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ऐसा साहस और रणनीतिक कौशल दिखाया कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया। इसके बावजूद पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर सुधरने के बजाय अब भी गीदड़भभकियों पर उतर आए हैं।
7 मई को भारत द्वारा पहल्गाम हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 11 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट बर्बाद और 40 से अधिक पाक सैनिक मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से 8, 9 और 10 मई को जवाबी हमले हुए, लेकिन वो भी असफल रहे।

सोमवार को जनरल मुनीर रावलपिंडी के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल पहुंचे और घायल पाक सैनिकों से मिले। वहीं उन्होंने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से दृढ़ हैं और किसी भी दुश्मन की योजना हमें कमजोर नहीं कर सकती।”
लेकिन सच यह है कि भारतीय सेना की रणनीति और जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को चौतरफा नुकसान पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार रात देश को संबोधित करते हुए कहा कि,
“ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि भारत की नई आतंकवाद नीति का हिस्सा है। हम किसी भी तरह की न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
भारत ने साफ कर दिया है कि अब आतंकवाद को लेकर उसकी नीति सख्त है और हर हमले का जवाब उसी की भाषा में मिलेगा।




Leave a Reply