ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी, बोले- “PM मोदी को अब एहसास हो गया पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा है”
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला ज़हर। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अफरीदी ने PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ ज़हर उगलना शुरू कर दिया है। कराची में आयोजित एक रैली में अफरीदी ने कहा, “PM मोदी को अब एहसास हो गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा पड़ सकता है।“

अफरीदी ने कराची के सी-व्यू में आयोजित “यौम-ए-तशकुर” (कृतज्ञता दिवस) रैली में यह बयान दिया। उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर कहा कि यह भारत की “आक्रामकता” का जवाब है और नई दिल्ली ने पाकिस्तान को कम आंका था।
हाल ही में अफरीदी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराते और बोतल से कुछ पीते नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा था – “मेरी उम्मीद, मेरा विश्वास, मेरी ताकत, मेरी वीरता और मेरा भविष्य।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 90 आतंकियों का सफाया कर दिया।
इस हमले के बाद से ही शाहिद अफरीदी भारतीय सेना को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने हमले के लिए सेना को ही जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद शिखर धवन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अफरीदी को करारा जवाब दिया।




Leave a Reply