- पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
- केआरके ने एक्स पर विवादित पोस्ट कर जताई चिंता
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी का यह पहला संबोधन
- रणवीर सिंह, कंगना रनौत समेत कई सितारों ने सेना को किया सलाम
- सोशल मीडिया पर केआरके की पोस्ट को लेकर छिड़ी बहस
ख़बर विस्तार से:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। यह संबोधन खास माना जा रहा है क्योंकि यह उस सर्जिकल मिशन के बाद पहली बार होगा जिसमें भारत ने आतंक के खिलाफ कड़ा जवाब दिया था।

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और सेल्फ-क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने पीएम के संबोधन को लेकर एक विवादित पोस्ट कर डाला। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर केआरके ने लिखा, “फिर से 8 बजे? ये 8 बजे खतरनाक है।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया।
एक यूजर ने लिखा, “कम से कम देश का मजाक तो मत बनाओ, वो देश के प्रधानमंत्री हैं।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “मोदी जी का लकी नंबर 8 है, इसलिए वो इसी समय का चुनाव करते हैं।“
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस दौरान पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, 10 मई को शाम 5 बजे लागू सीजफायर को पाकिस्तान ने कुछ घंटों में ही तोड़ दिया था।
बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं
देश की सुरक्षा कार्रवाई पर बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आईं। रणवीर सिंह ने लिखा, “राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन कोई छेड़ दे तो हम उसे छोड़ते नहीं…” वहीं कंगना रनौत ने कहा, “उन्होंने कहा था मोदी को बता देना, लो बता दिया।“
अनन्या पांडे ने सेना और उनके परिवारों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके बिना हमारी रक्षा संभव नहीं होती।“
अन्य सितारों जैसे तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, अनुपम खेर, परेश रावल, विवेक अग्निहोत्री और मधुर भंडारकर ने भी भारतीय सेना की सराहना की।









Leave a Reply