- दिल्ली में कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं
- 11 मई को बारिश और तूफान के आसार
- अगले एक हफ्ते तक बादल छाए रहने की संभावना
- तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है
- शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश और 65% आर्द्रता दर्ज
दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और आज 11 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, 12 से 17 मई तक दिल्ली का आसमान आमतौर पर बादलों से ढंका रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तारीखवार तापमान अनुमान:
- 12 मई: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 26°C
- 13 मई: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 28°C
- 14 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 28°C
- 15 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C
- 16 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 28°C
- 17 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 29°C
शनिवार का मौसम:
शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं, आसमान में घने बादल छाए रहे और हवाएं भी तेज रफ्तार से चलीं। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। सुबह 8:30 बजे तक सापेक्ष आर्द्रता 65% रही।









Leave a Reply