बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मदर्स डे के मौके पर एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां, सास और भारत मां को समर्पित एक खूबसूरत संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्ट में सोनम ने हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों से शुरुआत की और मां की ममता को स्वर्ग से भी ऊंचा दर्जा दिया।
सोनम कपूर ने लिखा:
“ममता की छांव में जो सुख है, वो राजमहलों में कहां,
मां के चरणों में जो जन्नत है, वो आसमानों में कहां।”

इसके साथ ही सोनम ने भारत का नक्शा भी शेयर किया और मां की तुलना भारत माता से करते हुए लिखा कि एक मां की ममता सीमाओं से परे होती है, जो न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी मानवता की भावना को पोषित करती है।
उन्होंने आगे लिखा:
“ये मेरी मां हैं, और ये भारत मां का रिफ्लेक्शन हैं।
एक ऐसी भूमि जहां मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे एक ही आकाश के नीचे होते हैं…
जहां प्यार की भाषा, बंटवारे की भाषा से ऊंची बोली जाती है।”
सोनम कपूर अब खुद भी एक मां बन चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी और तब से वह अक्सर अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।









Leave a Reply