- प्रीति जिंटा ने धर्मशाला में IPL मैच ब्लैकआउट पर पहली बार दी प्रतिक्रिया
- IPL 2025 का मुकाबला भारत-पाक संघर्ष के चलते बीच में रोका गया
- सुरक्षा कारणों से स्टेडियम को खाली कराया गया, खिलाड़ी और स्टाफ वंदे भारत से रवाना
- प्रीति ने प्रशंसकों और अधिकारियों को कहा धन्यवाद, अफसोस भी जताया
- IPL को एक हफ्ते के लिए किया गया स्थगित, बीसीसीआई ले रहा बड़ा फैसला
धर्मशाला: IPL 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला उस वक्त रद्द करना पड़ा जब धर्मशाला स्टेडियम में अचानक ब्लैकआउट हो गया। अब इस मामले पर पंजाब किंग्स की सह-मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया और साथ ही अफसोस जताया कि वह तस्वीरें नहीं खिंचवा सकीं।

प्रीति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को – नहीं घबराने और किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करने के लिए धन्यवाद… मुझे खेद है कि मेरा बर्ताव थोड़ा रूखा था और मैंने सभी के साथ तस्वीरें लेने से मना कर दिया लेकिन समय की मांग सभी की सुरक्षा थी। यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी थी कि सभी सुरक्षित रहें।”
बताया जा रहा है कि मैच के दौरान 10.1 ओवर में पंजाब की टीम एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी, तभी स्टेडियम की फ्लडलाइट्स फेल हो गईं और बाद में सुरक्षा कारणों से सभी को बाहर निकाला गया। धर्मशाला स्टेडियम में करीब 23,000 दर्शकों की क्षमता है और मैच के दौरान यह लगभग 80% भरा हुआ था।
इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है। प्रीति ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बीसीसीआई सचिव जय शाह, आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल और पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, “भारतीय रेलवे और हमारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दोनों टीमों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से निकालने के लिए धन्यवाद। साथ ही स्टेडियम को सुरक्षित तरीके से खाली कराने के लिए बीसीसीआई, जय शाह और सभी अधिकारियों का धन्यवाद। सब कुछ बहुत ही जिम्मेदारी के साथ संभाला गया।”
अब आईपीएल के दोबारा शुरू होने पर निर्णय बीसीसीआई द्वारा जल्द ही लिया जाएगा।




Leave a Reply