- पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को पीसीबी ने स्थगित किया
- ECB ने दुबई में PSL कराने से साफ इनकार किया
- भारत-पाक तनाव और वित्तीय तंगी बनी बड़ी वजह
- BCCI और जय शाह की रणनीति से पलटी बाज़ी
- PSL का भविष्य अब अनिश्चितता में

पैसे दो और करा लो PSL! कंगाल PCB को ECB ने दिखाई औकात, PSL 2025 स्थगित
नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ा झटका लगा है। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दुबई में टूर्नामेंट की मेजबानी से साफ इंकार कर दिया है। आर्थिक संकट झेल रहे PCB को PSL के बचे मुकाबले दुबई में कराने की अनुमति नहीं मिली।
PCB ने पहले शान से घोषणा की थी कि PSL 2025 के बाकी मैच दुबई में होंगे, लेकिन ECB ने भारी रकम की मांग रख दी जिसे PCB चुका नहीं सका। इसके बाद PSL को आधिकारिक रूप से स्थगित करना पड़ा।
भारत-पाक तनाव बना कारण
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते ECB ने PSL की मेजबानी से इंकार कर दिया। ECB के एक अधिकारी ने कहा, “जब सीमा पर सैनिक मर रहे हैं, तो हम चुप नहीं रह सकते।”
भारत का प्रभाव
ECB और भारत के क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के रिश्ते भी इस फैसले में अहम भूमिका निभाते नजर आए। BCCI सचिव और ICC चेयरमैन जय शाह और ECB के भारतीय मूल के जनरल सेक्रेटरी मुबाशिर उस्मानी के आपसी संबंधों ने PCB की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बता दें कि IPL और T20 वर्ल्ड कप 2021 को भी UAE में सफलतापूर्वक कराया गया था। ECB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां तक कहा, “हम BCCI और जय भाई के आभारी हैं।”
PSL के भविष्य पर सवाल
ECB ने न सिर्फ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के उपयोग से इनकार किया, बल्कि ऐसी वित्तीय शर्तें रख दीं जिन्हें PCB पूरी नहीं कर पाया। मौजूदा हालात में PSL 2025 का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है।
PCB ने बयान में कहा, “हम अपने खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और उनके परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इसी कारण हमने टूर्नामेंट को स्थगित किया है।”




Leave a Reply