ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की कमर टूटी, भारत ने हासिल किए सैन्य, राजनैतिक और मनोवैज्ञानिक तीन बड़े लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के ज़रिए पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को जबरदस्त झटका दिया है। बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया गया। यह ऑपरेशन तीन स्तरों पर भारत की बड़ी रणनीतिक जीत बनकर सामने आया है – सैन्य, राजनैतिक, और मनोवैज्ञानिक।

तीन बड़े लक्ष्य जो भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से हासिल किए:
- सैन्य विजय:
पीएम मोदी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि “मिट्टी में मिला देंगे” और भारत ने बिल्कुल वैसा ही किया। पाकिस्तान के मुख्य आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारत ने उन्हें जड़ से उखाड़ दिया। - राजनैतिक सख्ती:
सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। जब तक सीमा पार से आतंकवाद नहीं रुकता, संधि स्थगित रहेगी। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकी हमलों का जवाब सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि कार्रवाई भी होगी। - मनोवैज्ञानिक बढ़त:
भारत ने आतंक के मुख्य अड्डों को नष्ट कर पाकिस्तान को उसकी ही जमीन पर ‘घुस कर मारा’। यह पाकिस्तान के मनोबल पर गहरी चोट है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के आत्मविश्वास की झलक भी।
तकनीकी और सैन्य क्षमता में फर्क:
इस ऑपरेशन ने यह भी दिखा दिया कि भारत और पाकिस्तान की सैन्य व तकनीकी क्षमताओं में कितना बड़ा अंतर है। भारत ने जहां पूरी तैयारी और सटीकता से हमले किए, वहीं पाकिस्तान के जवाबी हमले ज्यादातर नाकाम रहे।
कश्मीर पर भारत का स्पष्ट रुख:
भारत ने यह भी दोहराया कि कश्मीर पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक अब सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी ही भारत का मुद्दा है।
भारत का संदेश साफ है – अब कोई दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे। आतंक और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते।




Leave a Reply