विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम, मई में भारतीय शेयरों में डाले ₹14,167 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय शेयर बाजार में लगातार भरोसा जता रहे हैं। मई 2025 में अब तक उन्होंने ₹14,167 करोड़ के शेयर खरीदे हैं, जो घरेलू बाजार में उनकी मजबूत दिलचस्पी को दर्शाता है। अप्रैल में यह आंकड़ा ₹4,223 करोड़ था, जबकि उससे पहले लगातार तीन महीनों तक उन्होंने भारतीय बाजार से पैसे निकाले थे।

ग्लोबल फैक्टर्स जैसे डॉलर में गिरावट, अमेरिका और चीन की आर्थिक सुस्ती, और घरेलू स्तर पर मजबूत GDP ग्रोथ, घटती महंगाई और ब्याज दरों में नरमी ने एफपीआई के निवेश को बढ़ावा दिया है।
यह निवेश ऐसे समय में आया है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी बना हुआ है, जिससे भारत की निवेश स्थिरता पर विदेशी निवेशकों का भरोसा दिखता है।
जियोजीत इनवेस्टमेंट के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का मानना है कि आने वाले समय में एफपीआई का रुझान भारतीय बाजारों की ओर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 मई तक के 16 कारोबारी सत्रों में FPI ने ₹48,533 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, 9 मई को भारत-पाक विवाद बढ़ने पर FPI ने ₹3,798 करोड़ की बिकवाली की।




Leave a Reply