मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आखिरकार 22वें दिन अपनी चुप्पी तोड़ी और पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा, “जय हिंद!”
बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट में लिखा,

“छुट्टियां मना रहे एक निर्दोष पति-पत्नी को उस राक्षस ने बाहर खींचा। पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति के बाद, उसे गोली मार दी। पत्नी ने रो-रो कर पति को छोड़ देने की विनती की, लेकिन वह बुज़दिल आतंकवादी नहीं माना। जब पत्नी ने कहा, ‘मुझे भी मार दो’, तो उसने कहा, ‘नहीं! तू जाकर… को बता।’”
इस दर्दनाक घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक पंक्ति याद करते हुए लिखा:
“है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया…”
अमिताभ बच्चन की यह भावनात्मक अभिव्यक्ति न केवल इस घटना की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि भारतीय सेना के साहस और बलिदान को भी नमन है।
अमिताभ बच्चन, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, भारतीय सेना, हरिवंश राय बच्चन




Leave a Reply