- मेजर गौरव आर्या ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
- ईरान ने भारत सरकार से की आधिकारिक शिकायत
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादास्पद वीडियो
- भारत सरकार ने जताई असहमति, बताया निजी राय
- गौरव आर्या के यूट्यूब चैनल के हैं 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

नई दिल्ली:
पूर्व सेना अधिकारी और मीडिया विश्लेषक मेजर गौरव आर्या एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची को लेकर एक वीडियो में “सूअर की औलाद” जैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते भारत और ईरान के बीच राजनयिक खिंचाव पैदा हो गया है।
यह विवाद उस समय भड़का जब ईरानी मंत्री अराकची ने पाकिस्तान दौरे को भारत से पहले प्राथमिकता दी थी। मेजर आर्या इस बात पर नाराज दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में तीखी टिप्पणी कर दी। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने भारतीय समाज से पूछा कि “क्या भारत में मेहमानों का यही सम्मान है?” उन्होंने कहा कि ईरानी संस्कृति में मेहमानों को ईश्वर के समान माना जाता है।
इसके बाद भारत सरकार ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो में व्यक्त विचार सरकार की आधिकारिक राय नहीं है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत सरकार ऐसी भाषा को अस्वीकार्य और अनुचित मानती है।
गौरतलब है कि मेजर गौरव आर्या भारतीय मीडिया की एक चर्चित हस्ती हैं। उनके एक्स (Twitter) अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनका यूट्यूब शो “चाणक्य डायलॉग” के 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।









Leave a Reply