पाकिस्तान, आतंकवाद, सिंधु जल संधि, भारत-पाक सीजफायर, कश्मीर मुद्दा
ऑपरेशन सिंदूर से पस्त पाकिस्तान ने मांगी भारत से बातचीत की भीख, आतंकवाद और सिंधु जल संधि का किया जिक्र
ऑपरेशन सिंदूर में भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान अब आतंकवाद, कश्मीर और सिंधु जल संधि जैसे मुद्दों पर भारत से बातचीत की गुहार लगाने लगा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनका देश इन अहम मुद्दों पर निकट भविष्य में भारत से चर्चा करना चाहता है।

भारत पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर कोई मुद्दा ही नहीं है, बल्कि वह भारत का अभिन्न अंग है और इसपर किसी तरह की बातचीत की कोई संभावना नहीं है। साथ ही भारत का यह भी अडिग रुख है कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता रहेगा, तब तक किसी भी तरह की वार्ता संभव नहीं है।
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई चार दिनों की कड़ी सैन्य टकराहट के बाद सीजफायर पर सहमति बनी। हालांकि भारत ने इसे आपसी समझ बताया, जबकि पाकिस्तान इसे एक “समझौता” बता रहा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर सीजफायर शांति का मार्ग प्रशस्त करता है तो पाकिस्तान इसका स्वागत करता है, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि आगे कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
गौरतलब है कि भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका, चीन, तुर्की, अजरबैजान और खाड़ी देशों से सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मिन्नतें की थीं। जब भारत ने सीजफायर की मंजूरी दी तो आसिफ ने इन देशों का आभार जताया।
पाकिस्तान की सेना पर कटाक्ष करते हुए रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पाकिस्तान की सेना खुद उसकी सरकार के काबू में नहीं है और वह अक्सर आतंकियों के इशारों पर काम करती है। भारत इस स्थिति में किसी भी तरह की बातचीत को अनावश्यक मानता है।




Leave a Reply