- पांच साल बाद गांव में अनिरुद्ध और झनक का आमना-सामना
- झनक को देखकर हैरान रह गया अनिरुद्ध
- गांव में ‘नूतन’ नाम से रह रही है झनक
- झनक ने सबके सामने झनक होने से किया इनकार
- क्या झनक लौटेगी अनिरुद्ध के साथ बोस हाउस?
झनक सीरियल स्पॉइलर: पांच साल बाद झनक को देख चौंका अनिरुद्ध, क्या ले जाएगा उसे वापस?

स्टार प्लस का लोकप्रिय शो झनक अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा, जहां अनिरुद्ध आखिरकार उस गांव पहुंच जाएगा जहां झनक बीते पांच सालों से रह रही है।
गांव पहुंचते ही अनिरुद्ध का सामना पराशर से होता है। तनाव भरे माहौल में जब पराशर अनिरुद्ध पर हाथ उठाने वाला होता है, तभी झनक मौके पर पहुंचती है और पराशर को रोक देती है। झनक को देखकर अनिरुद्ध पूरी तरह से हैरान रह जाता है। गांव में सभी लोग उसे नूतन नाम से जानते हैं, लेकिन अनिरुद्ध उसे उसके असली नाम ‘झनक’ से पुकारता है।
इस पर झनक सबके सामने साफ कह देती है कि वह किसी झनक को नहीं जानती। इसके बाद अनिरुद्ध के साथ आए लोग वापस लौट जाते हैं, लेकिन अनिरुद्ध गांव में ही रुकने का फैसला करता है। वह झनक से अकेले में बातचीत करता है और कहता है कि वह उसके बिना बहुत परेशान है। वह झनक से पूछता है कि वह इस गांव में क्यों है, जिस पर झनक सवाल करती है, “तो फिर मुझे कहां होना चाहिए था?”
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनिरुद्ध झनक को वापस ले जा पाएगा और क्या झनक बोस हाउस में दोबारा कदम रखेगी?



Leave a Reply