भारत ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख एयरबेस पर किया सटीक मिसाइल अटैक, नूर खान एयरबेस में भारी तबाही
BetulHub डेस्क रिपोर्ट
भारत ने पाकिस्तान एयरफोर्स के तीन रणनीतिक ठिकानों पर जोरदार मिसाइल हमला किया है, जिससे नूर खान एयरबेस में जबरदस्त धमाके हुए और कई फाइटर जेट पूरी तरह तबाह हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना ने यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद की है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम से ही पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। पाकिस्तान ने दिल्ली पर फतेह-2 मिसाइल दागी, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सिरसा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। इसके तुरंत बाद भारत ने तीन मिसाइलें दागी, जो निशाने पर लगीं।
भारत ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया, उनमें शामिल हैं:
- नूर खान एयरबेस (Rawalpindi)
- मुरीद एयरबेस
- रफीकी एयरबेस (Shorkot, Punjab)
नूर खान एयरबेस पाकिस्तान एयरफोर्स की रीढ़ मानी जाती है और इसे पहले चकला एयरबेस के नाम से जाना जाता था। यह बेस VIP मूवमेंट, सैन्य अभियान और सीक्रेट मिशनों के लिए बेहद अहम है। ISI और मिलिट्री इंटेलिजेंस इसकी सुरक्षा की निगरानी करती हैं, लेकिन भारत के हमले ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था को बुरी तरह झकझोर दिया है।
रफीकी एयरबेस, जो मिराज-5 फाइटर जेट का प्रमुख बेस है, को भी इस हमले में नुकसान हुआ है। यह एयरबेस पाकिस्तान के लिए एक अहम रणनीतिक स्थान है और इसकी भूमिका पाकिस्तान की हवाई शक्ति में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने धमाकों की पुष्टि की है, लेकिन DG ISPR का दावा है कि सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं। मगर मौके से आ रही तस्वीरें और जानकारी कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।




Leave a Reply