सिरसा में दिखी पाकिस्तानी मिसाइल की असली औकात, ग्रामीणों ने यूं उठाया जैसे हो कोई कबाड़ का सामान
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। इसी बौखलाहट में उसने भारत की ओर मिसाइल दागने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना के मजबूत डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर पाकिस्तान की नाकामी को उजागर कर दिया।

सिरसा में पाकिस्तान की फुस्स मिसाइल ढेर
आज सुबह एक और पाकिस्तानी मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में सफलतापूर्वक मार गिराया गया। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण एक मिसाइल के मलबे को बेहद सामान्य तरीके से गाड़ी में लोड करते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक मिसाइल जैसे दिखने वाले चीज को आराम से अपने हाथों में पकड़कर किसी वाहन में रख रहे हैं। यह वही मिसाइल मानी जा रही है जिसे भारतीय सेना ने सिरसा में गिराया था। ग्रामीणों के चेहरे पर डर के बजाय मजाकिया भाव नजर आ रहे हैं।
वीडियो की पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @BeniwalRajesh1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है: “सिरसा में पाकिस्तान की फुस्स मिसाइल गाड़ी में लोड करते ग्रामीण।”
वीडियो पर लोगों ने मजेदार टिप्पणियां भी की हैं। एक यूजर ने लिखा, “सिरसा बॉर्डर से 150 किमी दूर है, वहां तक मिसाइल पहुंचना भी बड़ी बात है।“
एक अन्य ने चुटकी ली, “पाकिस्तान के पास तो सब रद्दी माल ही है।“
तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “ऐसी मिसाइल में तो भारत वाले सुबह दूध बेचने जावें। पाकिस्तानियों, चीन ने तुम्हें मिसाइल की जगह दूध के ड्रम दे दिए क्या?“
निष्कर्ष
यह घटना सिर्फ पाकिस्तान की तकनीकी कमजोरी ही नहीं, बल्कि भारतीय सुरक्षा प्रणाली की ताकत को भी दर्शाती है।




Leave a Reply