Highlights :
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द
कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच आज का मुकाबला नहीं हो सका
कराची, दोहा और दुबई में शिफ्ट किए जा सकते हैं बाकी बचे मैच
विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट छोड़ने का कर सकते हैं फैसला
पाकिस्तान में PSL, भारत में IPL का रोमांच जार
रावलपिंडी में ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द, बाकी मुकाबले कराची, दोहा और दुबई में होंगे

BetulHub डेस्क – पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को उस समय बड़ा झटका लगा जब रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन अटैक की खबर सामने आई। इस घटना के तुरंत बाद आज, 8 मई को होने वाला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया।
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा कारणों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब बाकी बचे PSL मैचों को रावलपिंडी से कराची, दोहा और दुबई शिफ्ट करने की योजना पर विचार कर रहा है।
ड्रोन अटैक की घटना के बाद विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट छोड़कर लौटने का विचार कर रहे हैं।
इस मुद्दे पर PCB पाकिस्तानी सरकार से चर्चा कर रहा है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
भारत में IPL का रोमांच जारी
जहां पाकिस्तान में PSL पर संकट के बादल हैं, वहीं भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पूरे जोरों पर है। आज धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। मैच से पहले सिंगर बी प्राक (B Praak) भारतीय सेना को सम्मानित करते हुए परफॉर्म करेंगे, जो हाल ही में सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रही है।




Leave a Reply