Highlights (मुख्य बिंदु):
पाकिस्तान का दावा: भारत के 5 राफेल फाइटर जेट्स को मार गिराया
CNN इंटरव्यू में जब सबूत मांगे गए तो बौखलाए पाक रक्षा मंत्री
ख्वाजा आसिफ बोले- सोशल मीडिया पर मौजूद है सबूत
एंकर ने कहा- सोशल मीडिया नहीं, आधिकारिक प्रमाण दिखाइए
भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से घबराया पाकिस्तान फैला रहा झूठ
➡️रिपोर्ट:
अंतरराष्ट्रीय डेस्क
पाकिस्तान का भारत के पांच राफेल विमान गिराने का झूठ अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है। CNN चैनल पर इंटरव्यू के दौरान जब पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से इस दावे के सबूत मांगे गए, तो वह बौखला गए और जवाब देने की बजाय हांफने लगे।

भारत द्वारा 6-7 मई की रात पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाक सरकार ने यह झूठा दावा किया था कि उसने भारत के पांच फाइटर जेट्स मार गिराए हैं। CNN की एंकर ने ख्वाजा आसिफ से इस पर सवाल पूछते हुए कहा, “अगर पांच फाइटर जेट गिराए गए तो उनके आधिकारिक सबूत कहां हैं?”
इस पर ख्वाजा आसिफ ने टोकने की कोशिश की, लेकिन एंकर ने सख्ती से कहा, “होल्ड ऑन, पहले सवाल पूरा होने दीजिए।” जवाब में आसिफ ने कहा कि ये सब सोशल मीडिया पर है और भारतीय सोशल मीडिया पर भी देखा गया है कि पाकिस्तान ने तीन फाइटर जेट गिराए हैं।
एंकर ने दोबारा स्पष्ट किया कि वे सोशल मीडिया की बात नहीं कर रहीं, बल्कि पाकिस्तान की सरकार के रक्षा मंत्री से ठोस सबूत मांग रही हैं। जब-जब सवाल दोहराया गया, आसिफ के पास कोई ठोस जवाब नहीं था और वे visibly uncomfortable नजर आए।
इस इंटरव्यू ने न केवल पाकिस्तान की खोखली बयानबाजी को उजागर किया बल्कि यह भी साफ कर दिया कि कैसे पाकिस्तान सोशल मीडिया की अफवाहों के जरिए अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रहा है।




Leave a Reply