Highlights:
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह
हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों के गढ़ पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने सेना के पराक्रम की जमकर सराहना की
2016 में सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले केजरीवाल का बदला रुख
AAP प्रमुख ने कहा: “सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है”
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने शौर्य का परिचय दिया है। आधी रात को की गई इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों में कई बड़े आतंकियों जैसे हाफिज सईद और मसूद अजहर के गढ़ भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद न केवल बीजेपी, बल्कि अन्य राजनीतिक दल भी सेना की इस वीरता की प्रशंसा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना के इस अभियान की जमकर तारीफ की है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।”
गौरतलब है कि केजरीवाल का यह रुख 2016 के मुकाबले बिल्कुल अलग है, जब उन्होंने उरी हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत की मांग की थी। उस वक्त उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन इस बार उन्होंने बिना किसी शंका के सेना के साहस की सराहना की है।




Leave a Reply