बलूच विद्रोहियों का बड़ा हमला, रिमोट बम धमाके में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान को अंदर से भी करारा झटका लगा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने मंगलवार-बुधवार की रात बोलन घाटी में पाकिस्तानी सेना के वाहन को रिमोट बम से उड़ा दिया, जिसमें 12 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ घंटों बाद कच्छ के कुलाग तिगरान में हुए दूसरे IED ब्लास्ट में बम निरोधक दस्ते के 2 जवान मारे गए। इस तरह 24 घंटे में पाकिस्तान ने अपने 14 सैनिक खो दिए हैं।

इस हमले के समय गाड़ी एक मिशन पर थी, जिसकी अगुवाई स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारिक इमरान कर रहे थे। हमले में सूबेदार उमर फारूक की भी मौत हो गई है। बलूच विद्रोहियों का यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब भारत ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें लगभग 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बयान जारी कर कहा, “ये पाक सेना नहीं, चीन के बनाए प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा करने वाली एक बिजनेस यूनिट है।” उन्होंने बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए लड़ाई जारी रखने की बात भी दोहराई।




Leave a Reply