Highlights Words:
भारत, ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, आतंकी ठिकाने, भारतीय वायुसेना, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, पाक सेना, आईएसआई
भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से थर्राया पाकिस्तान, आतंकियों के जनाजे में रोती दिखी पाक सेना
भारतीय वायुसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। लेकिन जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान की हकीकत को बेनकाब कर दिया है।

भारत के हमले में मारे गए आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और आईएसआई के अधिकारी भी मातम मनाते नजर आए। यही नहीं, जनाजों के दौरान भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जो इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान की सेना और आतंकियों के बीच कितना गहरा रिश्ता है।
इस कार्रवाई में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद (Bahawalpur) और लश्कर-ए-तैयबा (Murideke) के अड्डों को एयरस्पेस से ही गाइडेड मिसाइलों के जरिए निशाना बनाया। बड़ी संख्या में टॉप लेवल आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों को जनाजों के सामने सिर झुकाए खड़ा देखा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आतंकी मारे नहीं गए—बल्कि उनके संरक्षक खोए गए हैं।
भारत का यह प्रहार आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश है, जिसमें न केवल आतंकी संगठनों को, बल्कि उन्हें पालने वालों को भी जवाब मिल गया है!





Leave a Reply