➡️Highlights (मुख्य बिंदु):
पहलगाम में 26 हिन्दुओं की हत्या, आतंकियों ने धर्म पूछकर की गोलीबारी
अब तक 70 से ज्यादा आतंकी हाइडआउट का हुआ खुलासा
हाइडआउट में राशन, रजाई और हथियार छुपाने के मिले सबूत
ठिकानों की बनावट में दिखी कमांडो-लेवल रणनीति
OGWs की निशानदेही पर कार्रवाई, संयुक्त तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ते जा रहे हैं। मिनी स्विट्जरलैंड कही जाने वाली बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान पूछकर 26 हिन्दुओं की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमले के बाद आतंकी घने जंगलों में छिप गए थे।

अब तक की जांच में 70 से ज्यादा आतंकी हाइडआउट सामने आए हैं, जिन्हें पहाड़ी और जंगलों में सुनियोजित तरीके से छुपाया गया था। इन ठिकानों की बनावट और स्थान देखकर यह साफ है कि आतंकियों को स्थानीय मदद के साथ विदेशी सैन्य प्रशिक्षण भी मिला था।
हाइडआउट्स में क्या मिला?
इन गुप्त ठिकानों से जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं – महीनों भर का राशन, चावल की बोरियां, रजाइयां और हथियार छुपाने के गड्ढे। इसका मतलब है कि आतंकियों ने इन जगहों को लंबे समय तक टिकने के लिए तैयार किया था।
कैसे हुआ खुलासा?
इन ठिकानों तक पहुंचने में सुरक्षा बलों को स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की निशानदेही से मदद मिली। सघन पूछताछ के बाद सुरक्षाबलों ने इन क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जिसमें आर्मी, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं।
सख्त संदेश
सभी ठिकानों को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। यह ऑपरेशन एक स्पष्ट संदेश देता है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में सक्षम हैं।




Leave a Reply