➡️Betul :
आज बैतूल जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) का आयोजन हो रहा है, जिसमें जिले के 2649 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से पांच बैतूल शहर में और एक आमला में स्थित है। परीक्षा की सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परीक्षा केंद्रों की सूची:
केंद्रीय विद्यालय गंज, बैतूल
शासकीय जेएच कॉलेज
कन्या महाविद्यालय
एमएलबी स्कूल कोठीबाजार
कन्या स्कूल गंज
केंद्रीय विद्यालय, आमला
आवश्यक निर्देश:
सुबह 11 बजे तक रिपोर्टिंग अनिवार्य
गेट दोपहर 1:30 बजे होंगे बंद
साथ लाना अनिवार्य:
तीन पृष्ठ का एडमिट कार्ड
एक पोस्टकार्ड साइज फोटो
एक पासपोर्ट साइज फोटो
अपडेटेड आधार कार्ड
एडमिट कार्ड पर बाएं हाथ का अंगूठा लगाना जरूरी
मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित
परीक्षा के पहले और अंतिम घंटे में किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं
शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।




Leave a Reply