कुछ बड़ा होने वाला है! राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना ने स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MBRL) का सफलतापूर्वक फायरिंग टेस्ट किया है। यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, पिनाका फायरिंग अभ्यास की अगली सीरीज कुछ हफ्तों में होने वाली है। इस परीक्षण की तारीख सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखी गई है।
पिनाका मिसाइलों की खासियत:
पिनाका रॉकेट सिस्टम भगवान शिव के धनुष के नाम पर आधारित है।
DRDO द्वारा विकसित यह प्रणाली भारत की तोपखाने क्षमताओं को मजबूती देती है।
यह केवल 44 सेकंड में 72 रॉकेट दाग सकती है।
वर्तमान में इसकी मारक सीमा 60-90 किमी है, जिसे अब 200 किमी तक बढ़ाया जा रहा है।
इसमें GPS और नेविगेशन सिस्टम भी शामिल हैं, जिससे यह सटीकता से हमला कर सकती है।
भारत में सालाना 5,000 से अधिक पिनाका रॉकेट बनाए जा सकते हैं।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और लार्सन एंड टूब्रो जैसी कंपनियां इसे तैयार करती हैं।




Leave a Reply