पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, सेना को मिली खुली छूट – सिंधु जल समझौता सस्पेंड
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी है। रक्षामंत्री, एनएसए, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद सेना को जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट दे दी गई है।
पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि सेना समय और लक्ष्य खुद तय करे और सटीक जवाब दे। इस निर्देश के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। एलओसी पर लगातार सीजफायर उल्लंघन का जवाब भारतीय सेना जोरदार तरीके से दे रही है।

IAF और नेवी की तैयारियों की समीक्षा:
4 मई को वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर एयरफोर्स की तैयारियों की जानकारी दी। इससे पहले 2 मई को नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी पीएम से मिले और नौसेना की ताकत व समुद्री रणनीति पर चर्चा की। हाल ही में नेवी ने अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है।
रक्षा सचिव की मुलाकात:
5 मई को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात की। लगातार हो रही इन बैठकों से संकेत मिल रहे हैं कि भारत एक सुनियोजित जवाबी कार्रवाई की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले:
भारत ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, पाकिस्तान से आयात पर रोक, वीजा रद्द, पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश और एयरस्पेस-पोर्ट प्रतिबंध जैसे कई बड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तान हाई कमीशन का स्टाफ भी घटाया गया है।




Leave a Reply