शाहरुख खान ने रचा इतिहास: दुनिया के 10 सबसे अमीर सितारों में सिर्फ एक भारतीय, ब्रैड पिट को छोड़ा पीछे
दुनिया के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट सामने आई है और इसमें भारत के लिए गर्व की बात यह है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में शाहरुख खान ने हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ब्रैड पिट को भी पीछे छोड़ दिया है। ये लिस्ट Esquire मैगजीन ने जारी की है, जिसमें दुनिया के 10 सबसे अमीर फिल्मी सितारों की संपत्ति का आंकलन किया गया है।
लिस्ट में शाहरुख खान चौथे नंबर पर हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 876.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। वे लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय स्टार हैं।

🌟टॉप 5 सबसे अमीर सितारे:
1. अर्नोल्ड श्वार्जनेगर – 1.49 बिलियन डॉलर
2. ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन – 1.19 बिलियन डॉलर
3. टॉम क्रूज़ – 891 मिलियन डॉलर
4. शाहरुख खान – 876.5 मिलियन डॉलर
5. जॉर्ज क्लूनी – 742.8 मिलियन डॉलर
☀️अन्य सितारे जो लिस्ट में हैं:
रॉबर्ट डी नीरो – 735.35 मिलियन डॉलर
ब्रैड पिट – 594.23 मिलियन डॉलर
टॉम हैंक्स – 571.94 मिलियन डॉलर
जैकी चैन – 557.09 मिलियन डॉलर
शाहरुख खान की यह सफलता भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस वेंचर्स से उन्होंने यह संपत्ति अर्जित की है।




Leave a Reply