बिहार की राजनीति में गर्मी तेज: चिराग पासवान बन सकते हैं CM फेस, पवन सिंह के BJP में आने के संकेत
बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। जातीय जनगणना की घोषणा के बाद बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच BJP सांसद मनोज तिवारी पटना पहुंचे और मीडिया से बातचीत में कई बड़े संकेत दिए।

मनोज तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान NDA के प्रमुख नेता हैं और अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने को लेकर विचार जरूर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिराग पासवान का निर्णय NDA के लिए महत्वपूर्ण होगा।
वहीं जब उनसे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के BJP में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “कुछ दिन इंतजार कीजिए।” इस बयान से अटकलें और तेज हो गई हैं कि पवन सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
इसके अलावा मनोज तिवारी ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर लालू यादव और महागठबंधन पर भी निशाना साधा और नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री चेहरा बताए जाने की बात को दोहराया।




Leave a Reply