Highlights Words:
कश्मीरियत, इंसानियत, टूरिस्टों

कश्मीरियों की इंसानियत बनी आतंकियों के मुंह पर तमाचा, टूरिस्टों की मदद कर रच दिया भरोसे का इतिहास
पहालगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं कश्मीर की आवाम ने एक बार फिर ‘कश्मीरियत’ और इंसानियत की मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो यह साबित करते हैं कि आतंक की आग के बीच भी प्यार और भरोसे की लौ जल रही है।
आतंकी हमले के बाद कश्मीरियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
हमले के बाद डर के माहौल में फंसे टूरिस्टों की मदद के लिए कश्मीरी नागरिक दिल खोलकर सामने आए। कई लोगों ने पर्यटकों को मुफ्त खाना, पानी और ठहरने की व्यवस्था कराई। यहां तक कि टैक्सी ड्राइवरों ने फ्री में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक छोड़ा।
पर्यटकों ने की तारीफ, कहा- “कश्मीरी लोग बहुत अच्छे हैं”
गुजरात से आए कुछ पर्यटकों ने बताया कि हमले के बाद कई लोगों ने खाना तक नहीं खाया, लेकिन कश्मीरियों ने उन्हें अपने घर बुलाकर खाना खिलाया और पूरी सुरक्षा दी। कई कश्मीरियों ने कहा, “चिंता मत कीजिए, हम आपको सुरक्षित घर पहुंचाएंगे।”
घायल को पीठ पर उठाकर ले गया कश्मीरी युवक
एक वीडियो में एक कश्मीरी युवक को घायल टूरिस्ट को पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। घायल व्यक्ति के शरीर पर खून साफ दिख रहा है, लेकिन युवक ने बिना डरे उसे बचाया।
पानी और खाना देते दिखे स्थानीय लोग
कश्मीरियों के दिल से निकली इस इंसानियत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जहां लोग टूरिस्टों को पानी और खाना दे रहे हैं, उन्हें सहारा और भरोसा दे रहे हैं।




Leave a Reply