➡️ Website:
Niva Bupa Share News: 11% उछाल के साथ शेयर ₹100 की ओर, निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे सकता है ये स्टॉक
हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी Niva Bupa Health Insurance के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर 11% की उछाल के साथ ₹86.40 के इंट्रा डे हाई पर पहुंचे। इस तेजी की वजह बनी ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal की पॉजिटिव रिपोर्ट, जिसमें स्टॉक को “खरीदने की सिफारिश” की गई है।

ब्रोकरेज फर्म ने दिया ₹100 का टारगेट
Motilal Oswal ने Niva Bupa के शेयर पर ₹100 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो कि मंगलवार के बंद प्राइस ₹77.48 से लगभग 29% की संभावित तेजी दिखाता है। यह पहली बार है जब किसी ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर पर ट्रिपल-डिजिट टारगेट दिया है। अन्य ब्रोकरेज कंपनियों ने ₹75 से ₹90 के बीच के टारगेट दिए हैं।
कंपनी के ग्रोथ आउटलुक पर भरोसा
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान कंपनी की 25% CAGR से GWP (ग्रॉस रिटेन प्रीमियम) और 32% CAGR से नेट प्रॉफिट बढ़ेगा। इससे शेयर में दीर्घकालिक निवेश के लिए अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
मार्केट में शानदार प्रदर्शन
बुधवार को Niva Bupa का शेयर 9.1% की बढ़त के साथ ₹84.7 पर बंद हुआ। यह Nifty 500 इंडेक्स का टॉप परफॉर्मर शेयर रहा। आईपीओ प्राइस ₹74 से यह शेयर पहले ही अच्छा रिटर्न दे चुका है।
एक्सपर्ट्स की राय
Niva Bupa पर कवरेज कर रहे 5 एनालिस्ट में से 4 ने ‘Buy’ और 1 ने ‘Hold’ रेटिंग दी है, जिससे शेयर में निवेशकों की रुचि बढ़ गई है।









Leave a Reply