➡️ बैतूल: जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक किशन मुंशी की मौत हो गई। मृतक दूधिया चिचोली निवासी था और अपनी बहन के घर ढोढरा से बाइक पर लौटते वक्त नंदा जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन के सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद किशन सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था, तभी वन विभाग के एक गश्ती कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी। कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए उसे भीमपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह किशन ने दम तोड़ दिया।

जेब में मिले पते से हुई पहचान:
किशन की पहचान उसके जेब में मिले दूधिया गांव के पते से हुई। वन कर्मचारी ने उसकी फोटो गांव में भेजकर परिवार वालों को सूचित किया। किशन के परिवार में एक 17 वर्षीय बेटा और एक बेटी है।
यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए गहरा आघात है बल्कि यह सड़क सुरक्षा की गंभीरता पर भी सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।




Leave a Reply