UPSC 2024 रिजल्ट: उत्तर प्रदेश की शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद ने खास प्रतिक्रिया दी है।

चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टॉप-5 में तीन महिलाओं का स्थान न केवल गर्व की बात है, बल्कि यह क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फूले द्वारा बालिकाओं के लिए खोले गए पहले विद्यालय की क्रांतिकारी सोच का परिणाम है।
उन्होंने लिखा,
> “यह अवसर संविधान निर्माता, शोषितों के मुक्तिदाता, नारी उद्धारक, आधुनिक भारत के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के उस महान संविधान की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें लिंग, जाति, धर्म के हर भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक राष्ट्र की नींव रखी गई है। जय भीम। जय फूले। जय संविधान। जय भारत।”
शक्ति दुबे का सफर:
28 वर्षीय शक्ति दुबे ने अपने पांचवें प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की। उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
उनकी रुचियों में “कैंसर के इलाज के लिए एसआई-आरएनए की नैनोकण-आधारित आपूर्ति पर शोध कार्य करना” और “कविताएं लिखना” शामिल है।
अन्य टॉपर्स:
दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में UPSC पास किया है।
तीसरे स्थान पर हैं डोंगरे अर्चित पराग जो महाराष्ट्र के हैं।
हर्षिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बीकॉम की डिग्री ली है और चार्टर्ड अकाउंटेंसी में परास्नातक किया है। वह ‘बिलीव फाउंडेशन’ नामक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं और उन्हें ऐक्रेलिक पेंटिंग का शौक है।









Leave a Reply