पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट रुकेंगी बसें: नगरपालिका अध्यक्ष का निर्णय
इटारसी के पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने बड़ा कदम उठाया है। अब से सवारी बसें पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट रुकेंगी और उसके बाद नई इटारसी स्थित नए बस स्टैंड की ओर रवाना होंगी। नगरपालिका अध्यक्ष ने आज बस स्टैंड पहुंचकर बस संचालकों के साथ चर्चा की और व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही। इस नियम के तहत, बसें सिर्फ 5 मिनट तक ही पुराने बस स्टैंड पर रुकेंगी और यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के बाद तुरंत आगे बढ़ेंगी।

सुभाष पार्क में नगर पालिका की कार्रवाई, जेसीबी से चला सफाई अभियान
पुराने बस स्टैंड के पास स्थित सुभाष पार्क में नगर पालिका ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर पार्क से गंदगी और अव्यवस्था को हटाया गया। नगरपालिका के इस कदम को नागरिकों ने सराहा है और इससे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।





Leave a Reply