अगर आप आज बुधवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताज़ा भाव जरूर देख लें। लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दामों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है, जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है।
आज सोने की कीमत में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है, वहीं चांदी के रेट में 1,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। नई दरों के अनुसार, सोना ₹90,000 के पार और चांदी ₹93,000 प्रति किलो के आस-पास ट्रेंड कर रही है।
आज का लेटेस्ट सोना-चांदी रेट (Gold Silver Price Today – 9 April 2025):
18 कैरेट सोना (10 ग्राम):
- बैतूल, इंदौर, भोपाल: ₹67,870
- दिल्ली: ₹67,950
- मुंबई, कोलकाता: ₹67,830
- चेन्नई: ₹68,350

22 कैरेट सोना (10 ग्राम):
- बैतूल, भोपाल, इंदौर: ₹82,950
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹90,590
- मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, केरल: ₹82,900
24 कैरेट सोना (10 ग्राम):
- बैतूल, भोपाल, इंदौर: ₹90,490
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹90,590
- मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई: ₹90,440
1 किलो चांदी:
- बैतूल, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई, जयपुर: ₹93,000
- चेन्नई, केरल, मदुरै, हैदराबाद: ₹1,02,000
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
- 24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध, उस पर 999 अंकित होता है
- 22 कैरेट गोल्ड: 91.6% शुद्ध, उस पर 916 अंकित होता है
- 18 कैरेट गोल्ड: 75% शुद्ध, उस पर 750 अंकित होता है
- 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते।
हॉलमार्क देखकर ही सोने की शुद्धता की पहचान करें। ज्यादातर ज्वेलर्स 18, 20 और 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं।









Leave a Reply